DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोते रहो? रात 2 बजे आया और घर से एलईडी टीवी व गहने ले गया चोर

बालोद | ग्राम बोड़ेना(अर्जुन्दा) में प्रार्थी कश्यप साहू पिता रोमसिंग साहू उम्र घर बीती रात करीब 2- बजे कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे एलईडी टी.वी. तथा पेटी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसुत्र व चांदी की पैरपटटी कीमती 15,000 रूपये को चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380, भादवि. का अपराध दर्ज किया है। कश्यप साहू ने बताया 10 मार्च रात लगभग 9 बजे मेरा परिवार व मेरा भाई प्रदीप साहू का परिवार खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गये थे।

रात्रि करीब 2-3 बजे मेरे भाई प्रदीप द्वारा चोर चोर चिल्लाने पर अपने कमरे से बाहर आया तब प्रदीप ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मेरे उठने की आवाज सुनकर घर से भगा है। तब हम लोग देखे तो घर में लगा एल.जी. कम्पनी का एल.ई.डी. टी.वी. दीवार में नही था तथा मेरी भाभी मधु साहू के पेटी का ताला टुटा था। जिसमें रखे सोने का मंगलसुत्र पत्ती वाला करीबन 3 ग्राम तथा चांदी का पैरपट्टी कुल कीमती 15,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

You cannot copy content of this page