DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब गुरुर में आमने-सामने आ गई पति पत्नी और “वो”, थाने तक पहुंच गया मामला, पढ़िये ये खबर

गुरुर/बालोद । गुरुर थाना क्षेत्र के गुरुर नगर में ही एक वार्ड में पति, पत्नी व प्रेमिका के बीच मारपीट व गला दबाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति व उनकी प्रेमिका के खिलाफ धारा 294, 323, 34 ,342, 427, 435, 506 का केस दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि उनका पति अपनी प्रेमिका को घर ले आया था और मुझे घर से निकालने के लिए दबाव बना रहा था। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने मुझे ग्रिल से बांध दिया। मेरे साथ 4 माह की एक बच्ची भी थी। उसे भी उन दोनों ने बांधा और मेरा गला दबाने का भी प्रयास किया। गुरुर के ही एक कॉलोनी में रहने वाली इस पत्नी के शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और पति व उनके कथित प्रेमिका के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। पत्नी के मुताबिक घटना 10 मार्च की है। पति सुबह काम पर जा रहा हूं कह कर 10:30 बजे मोटरसाइकिल से निकला था।शाम 4 बजे मैं अपने पड़ोसी के घर बच्चे को लेकर बैठने गई थी। उसी समय पति फोन कर बुलाया। जब मैं घर के पास आई तो देखी कि पति के साथ उसकी प्रेमिका भी थी। जो मुझे देख कर दोनों एक राय होकर मुझे गाली देते हुए अब हम लोग इस घर में रहेंगे तुम घर से निकल जाओ कह कर बोलने लगे। तब मैं नहीं जाऊंगी बोली तो दोनों आज तुझे यही जान से मार डालेंगे, कहकर धमकी देते हुए दोनों मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए पकड़कर घर के पास ले गए। जहां मुझे व मेरे 4 माह की बच्ची को ग्रिल में रस्सी से बांध दिए।

तब मैं बीच-बचाव कर चिल्लाई तो रस्सी को खोल कर पुनः हाथ से गला को दबाने लगे। मैं झटका देकर घर से बाहर निकली तो कमरे में रखे मेरे श्रृंगार समान व साड़ी को निकाल कर फेंक कर तोड़ दिए और साड़ी कपड़े को पोर्च के पास जलाकर नुकसान कर दोनों भाग गए। घटना को पड़ोस में रहने वाले, घर में काम करने वाले महिला मजदूरों ने भी देखा सुना। इसकी जानकारी मैंने अपने पिता को फोन पर दी। तब अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ थाने आई। पत्नी ने कहा कि उनकी शादी के 7 साल हो चुके हैं। उनके पति का किसी से अफेयर है इसकी जानकारी उन्हें इसी साल हुई है। पहले उन्हें शक था किवह किसी से चोरी-छिपे मोबाइल पर बात करता था। पर अब वह प्रेमिका को खुलेआम घर पर लाता है। और मुझे घर से निकल जाने की धमकी देता है। जिस पर उन्होंने थाने में शिकायत की है।

You cannot copy content of this page