DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा ने स्टाफ नर्स को किया सम्मानित,,, इनकी वजह से आज हम सुरक्षित

बालोद । कोरोना वायरस के संक्रमण काल में वैश्विक महामारी से निपटने महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज बालोद जिला चिकित्सालय में पहुंचकर उनको करोना वारियर्स का सम्मान किया, जिन्होंने वैश्विक महामारी के दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना अपना कर्तव्य निभाते रहे। ऐसे करोना योद्धाओं के बीच पहुंचकर महिला मोर्चा ने उन्हें साल और श्रीफल से सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया। महिला मोर्चा ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है और अच्छे कार्यों की सराहना सदैव होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि बालोद जिले सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा है। हम सब अभी विश्व महिला दिवस मना रहे हैं और ऐसे में उन महिलाओं के बीच जाकर काफी खुशी मिल रही है, जिन्होंने अपना सब कुछ मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। पिछले दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरा विश्व परेशान था। लोग घबराए हुए थे, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की हमारी इन बहनों ने जो जिम्मेदारी उठाई है। वह काबिले तारीफ है और पूरी महिला मोर्चा की टीम उन्हें नमन करती है। इसी के तहत हम आज महिलाओं के मध्य पहुंचे हुए हैं। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम यहां पर महिलाओं का सम्मान करने पहुंचे हुए हैं। महिला शक्ति को निरंतर प्रेरणा मिलनी चाहिए। तभी उन्हें कार्य करने की शक्ति मिलती है। आज महिलाएं हैं तो सब कुछ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इन्हीं महिलाओं को सलाम करने का एक दिन है। परंतु हम सबको जीवन के प्रत्येक क्षण में महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

डॉक्टरों ने किया आभार
जो डॉक्टर और नर्स निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं और उनका सम्मान किया गया। जिसके बाद उन नर्स और डॉक्टरों ने इस सम्मान के लिए महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से हमें प्रोत्साहन मिलती है और निरंतर आगे कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में हमने अपना कर्तव्य का निर्वहन किया है और इस बात की हमें संतुष्टि है।

ये रहे मौजूद
जिला चिकित्सालय में सम्मान करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीतल नायक, भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू, प्रदेश सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, जनपद सदस्य पूनम साहू, खिलेश्वरी साहू, सरोज गंगबेर, महेश्वरी ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page