DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- टुवानी जड़ी बूटी दुकान में चोरी करने वाले दो संदेही पकड़ में आए, पुलिस आज कर सकती है खुलासा

बालोद। बालोद शहर के बिजली ऑफिस के सामने संचालित टुवानी जड़ी बूटी की दुकान में 2 दिन पहले लगभग ₹15000 की नगदी व सामानों की चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बालोद शहर के शिकारीपारा और पांडे पारा के दो जगह से दो संदेहियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जिससे चोरी से संबंधित अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस सामानों की बरामदगी के बाद आज शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो जिन्हें पूछताछ के लिए लाया गया है वह इस चोरी में शामिल है। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि नशे की लत को पूरी करने के लिए वे चोरी करते थे। कुछ तो गांजे के भी आदी है। पकड़े गए चोरों में नाबालिग भी शामिल है। पुलिस उनके अन्य साथियों को भी पकड़ने की दिशा में काम कर रही है। ज्ञात हो कि प्रार्थी विमल किशोर टुवानी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबिक पीछे साइड का लोहे का चद्दर का दरवाजा कुंडी तोड़कर चोर 7 मार्च की रात को दुकान में घुसे थे।इस बीच में 2 बोरी में रखें किराना सामानों के अलावा नगदी सिक्का मिलाकर लगभग ₹5000 व सभी मिलाकर ₹15000 की चोरी करके ले गए थे। दुकानदार ने बताया कि कैमरा लगा है लेकिन वह कुछ दिनों से खराब था। रिपेयर नहीं करवा पाए थे।

You cannot copy content of this page