मोहला – मोहला विकासखंड के बच्चे प्रयास,नवोदय,एकलव्य,उत्कर्ष तथा कन्या परिसर जैसे परीक्षाओं में विगत कई वर्षो से अव्वल रहे है। इस कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि मोहला में इन सब चयन परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिखर नामक निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम 4 सालों से संचालित है। शासकीय माध्यमिक शाला डूमरटोला के शिक्षक राकेश देवांगन इन दिनों प्रयास विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से जनवरी 2021 से ऑनलाइन क्लास प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक देवांगन ने इसके लिए एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है तथा 80 बच्चे जुड़ कर तैयारी भी कर रहे है। इस ऑनलाइन क्लास में मोहला के गोटाटोला,करमरी घावड़ेटोला व आसपास गांव के बच्चो के अलावा अं.चौकी, कोरचाटोला, गहिराभेड़ी, मानपुर व कांकेर के बच्चे लाभ ले रहे है। शिक्षक राकेश कुमार देवांगन द्वारा सहायक विकास खंड अधिकारी मोहला राजेन्द्र देवांगन व संकुल समन्वयक ओमप्रकाश देशमुख के सफल मार्गदर्शन में यह ऑनलाइन क्लास आयोजित की जा रही है। शिक्षक राकेश ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय प्रदेश की एक उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान है जिसमें प्रतिवर्ष 1100 बच्चो को चयन परीक्षा के द्वारा प्रवेश मिलता है। मोहला के बच्चे कई वर्षों से इस परीक्षा में चयन के मामले में अव्वल रहे है।
शिक्षक राकेश देवांगन करा रहे प्रतियोगी परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी
