DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का हुआ चुनाव, मतदान के बाद भाग्य मतपेटी में कैद, फैसला 9 मार्च को

जगन्नाथपुर/बालोद । दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव रविवार को पूरे छत्तीसगढ़ में हुआ। जिसमें सुंदरा सर्किल के अंतर्गत जगन्नाथपुर के कुर्मी भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां पर 22 गांव से समाज के मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे। पंचायत चुनाव की तरह मतपत्र के जरिए मतदान किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक भी मौजूद रहे। परिणाम 9 मार्च को सामने आएगा। जब सभी बूथों से मत पेटी इकट्ठा करके एक जगह मतगणना होगी। सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अंतिम दौर तक समाज के मतदाताओं को रिझाने का भी प्रयास करते रहे। पीठासीन अधिकारियों की मौजूदगी में गोपनीयता व सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव संपन्न कराया गया।  सुंदरा सर्किल के जगन्नाथपुर बूथ में चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक जोन 2, पुनीत राम देशमुख अधिवक्ता व चित्रांगद देशमुख, भोलाराम देशमुख, दामेश्वर देशमुख, गैंदसिंह देशमुख, छगन देशमुख, छत्रपाल देशमुख, मोहित देशमुख, संतोष देशमुख सहित अन्य मौजूद रहे।

ये प्रत्याशी रहे मैदान में, फैसला 9 को

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज महिला अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी डॉ कल्पना देशमुख, प्रीती देशमुख, सुरेखा देशमुख थे। तो अध्यक्ष के लिए डॉक्टर राजेंद्र हरमुख, संजय देशमुख, संतोष कुमार देशमुख थे। नवयुवक अध्यक्ष के लिए भी तीन प्रत्याशी योगेश्वर कुमार देशमुख, सुनील कुमार देशमुख, टेमेंद्र कुमार पिपरिया रहे। इसी तरह महासचिव पद के लिए अशोक कुमार देशमुख, संतोष देशमुख, सुरेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष के लिए मिलाप सिंह देशमुख, श्रवण कुमार देशमुख , नवयुवक सचिव के लिए केशव प्रसाद गौतम, उमाशंकर रवि देशमुख प्रत्याशी रहे। मतदान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 9 मार्च को होगा। परिणाम दोपहर 12 से 1 बजे के बीच आ सकता है।

You cannot copy content of this page