DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भागवत के बाद भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे विक्रम

बालोद
कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विक्रम देव उसेन्डी का एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम पर बालोद जिले में रहे जहां भाठागांव में भागवत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा भाजपा जिला कार्यालय बालोद में पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट किये। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी तथा जिले के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। पूर्व सांसद को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं ने आत्मिक स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री किशोरी साहू, वरिष्ठ नेता यज्ञदत शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, वरिष्ठ नेता होरीलाल रावटे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जिला मंत्री शरद ठाकुर , जयेश ठाकुर,लोकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर, रुपेश सिन्हा, युवा नेता राजीव शर्मा ,कमलेश सोनी ,जितेंद्र साहू, रमेश सोनवानी, दानवीर साहू, डॉ वीरेंद्र साहू ,गिरजेश गुप्ता पार्षद लीखन सहिरो,पार्षद सरोजिनी साहू एकांत पवार नवीन पवार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page