DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा शहर मंडल बालोद ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का किया भव्य स्वागत, क्या-क्या हुई राजनीति पर बातें पढ़िए खबर


बालोद
आज परिवारिक दौरे पर एक दिवसीय प्रवास में बालोद नगर में विक्रम उसेंडी का आगमन हुआ। प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव , शहर मंडल अध्यक्ष व सुरेश निर्मलकर के अगवानी में भाजपा शहर मंडल ने स्वागत किया। तत्पश्चात बालोद में स्थित सर्किट हाउस में विक्रम उसेंडी ने बालोद शहर मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर एक-एक कार्यकर्ता से व्यक्तिगत परिचय किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आने वाले संगठनों के कार्यों पर संगठन के नेताओं से चर्चा की। शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने शहर भाजपा में चल रही गतिविधियों और मंडल में होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा की।


इस अवसर पर मनोहर नाहटा लक्ष्मी नूनीवाल ,पालक ठाकुर ,सुरेंद्र देशमुख, अमित चोपड़ा,प्रेम साहू, शरद ठाकुर,जयेश ठाकुर, नरेंद्र सोनवानी, अजय बाफना, कमल पंपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, अश्वन बारले, दीनदयाल तांडव, प्राची लालवानी, सरोजिनी साहू, केवल चतुर्वेदी, दयाल बघेल, सुरेंद्र सारथी, प्रशांत जैन,विक्रम लालवानी डोमेंद्र साहू,प्रीतम यादव,अजय छतरी,मनीष माधवानी, कमल बजाज,राहुल सोनी,नवीन पवार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page