DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर में बालोद विधायक संगीता सिन्हा का हुआ भव्य स्वागत

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर दी गई शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा का रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बालोद इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सनी जायसवाल ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगीता सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में महिलाओं की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी।

सनी जायसवाल ने कहा कि संगीता सिन्हा लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बालोद जिले के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page