DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

500 वर्षों बाद बना दुर्लभ संयोग: आज शाम शिव संस्कार धाम में होगा भव्य सुंदरकांड पाठ

शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर श्रद्धालु होंगे भक्ति रस में सराबोर

दल्लीराजहरा। शनि जयंती, अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर आज शनिवार 16 मई को वार्ड क्रमांक 8 स्थित शिव संस्कार धाम परिसर में संध्या 6:00 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में राजनांदगांव के प्रसिद्ध पाठकर्ता गणेश मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि लगभग 500 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जब शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस विशेष अवसर को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से शिव संस्कार धाम सेवा समिति द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारी की गई है।

भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी होगा

समिति के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, हनुमान भक्ति एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

शिव संस्कार धाम सेवा समिति ने नगर एवं आसपास के समस्त श्रद्धालुओं, शिव भक्तों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा भगवान हनुमान एवं शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page