DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञान और आध्यात्म का अनूठा संगम: “मंगल अमंगल” उपन्यास का हुआ विमोचन

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया लेखक प्रदीप कुमार मेश्राम की कृति का लोकार्पण

डौंडीलोहारा। विज्ञान, कल्पना और आध्यात्मिक चिंतन पर आधारित उपन्यास “मंगल अमंगल” का भव्य विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह उपन्यास डौंडीलोहारा के संजय नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता श्री प्रदीप कुमार मेश्राम द्वारा लिखित तृतीय साहित्यिक कृति है।

उपन्यास “मंगल अमंगल” विज्ञान और आध्यात्म के अद्भुत समन्वय को प्रस्तुत करता है। इसकी कथा मानव की मानसिक एवं आत्मिक शक्तियों के संगम पर आधारित है। कहानी में वर्तमान समय के कुछ लोगों के समय यात्रा करते हुए ईस्वी सन् 2526 में मंगल ग्रह पर पहुंचने का वर्णन किया गया है, जहां मनुष्यों द्वारा बसाई गई बस्ती गंभीर संकट से जूझ रही होती है।

उपन्यास में दर्शाया गया है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वे लोग मंगल ग्रह पर रह रहे मानव समुदाय को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने का प्रयास करते हैं। कथा में विज्ञान कथा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं, साहस, आध्यात्मिक चेतना और भविष्य की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विमोचन अवसर पर उपस्थित जनों ने लेखक श्री प्रदीप कुमार मेश्राम को उनकी इस नवीन साहित्यिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उपन्यास की विषयवस्तु की सराहना की।

You cannot copy content of this page