DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के एकमात्र सीबीएसई विद्यालय अरिहंत एकेडमी ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं-12वीं में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बालोद। शहर के एकमात्र सीबीएसई संबद्ध विद्यालय अरिहंत एकेडमी, बालोद ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता हासिल कर जिले में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को एक बार फिर साबित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा 10वीं में छात्रा नरगिश खान ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसी तरह कक्षा 12वीं में छात्र चिराग चांडक ने कॉमर्स संकाय में 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। अरिहंत एकेडमी में कक्षा 11वीं हेतु मैथ्स, बायो, कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीज संकाय उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार विषय चयन का अवसर मिलता है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि
“अरिहंत एकेडमी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।”

वहीं विद्यालय के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि
“यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम एवं आत्मविश्वासी बनाना है। विद्यालय आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा कहा कि अरिहंत एकेडमी आने वाले वर्षों में भी शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करती रहेगी।

You cannot copy content of this page