रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकासवाद और सुशासन की नीतियों की जीत बताया है।
🗳️ “जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा”
यशवंत जैन ने कहा कि चुनाव परिणाम यह स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता ने तुष्टीकरण और अराजकता की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और समर्थन का बड़ा प्रमाण बताया।
🚩 कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया श्रेय
प्रदेश महामंत्री जैन ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधा जुड़ाव ही इस विजय का आधार बना है।
📈 जनकल्याणकारी नीतियों पर लगी मुहर
उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन व्यवस्था पर जनता की मुहर है। भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है।
🤝 जनता का जताया आभार
यशवंत जैन ने इन राज्यों की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “देवतुल्य जनता ने भाजपा और एनडीए पर भरोसा जताया है, इसके लिए हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे।”
🔥 “विकास की नई ऊंचाइयों को छूएंगी सरकारें”
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और एनडीए की सरकारें इन राज्यों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी और सुशासन को और मजबूत करेंगी।
👉 जैन ने कहा कि यह जीत नए भारत के निर्माण की दिशा में एक और मजबूत कदम है, जहां विकास और सुशासन सर्वोपरि है।
