DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा स्थापना दिवस पर बालोद जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी आयोजित

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी – चेमन देशमुख

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बालोद जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला, मोर्चा एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 🇮🇳


जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने किया ध्वजारोहण

स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, वीरेंद्र साहू, राकेश छोटू यादव और जितेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी के पितृ पुरुषों के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।


सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित संगठन है भाजपा – चेमन देशमुख

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के साथ देश को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ता है।


कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी – यज्ञदत्त शर्मा

लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और पितृ पुरुषों के त्याग के कारण बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की।


डबल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी गति – पवन साहू

पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ विकास की गति को और तेज करेगी।


स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा के संकल्प का दिवस – वीरेंद्र साहू

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर में सेवा एवं समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


राष्ट्र सेवा और विचारधारा की महान यात्रा का प्रतीक है स्थापना दिवस – राकेश छोटू यादव

जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन की स्थापना का नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा की महान यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर भाजपा की स्थापना हुई।


कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली वैश्विक पहचान – जितेंद्र साहू

जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनती और निष्ठावान है। कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।


कई पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, निशा योगी, प्रेम साहू, अकबर तिगाला, गुलशन साहू, रोहित साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।


मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने व्यक्त किया आभार

जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, संतोष कौशिक, दुर्जन साहू, रविंद्र टेमरिया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, कल्याण सोनवानी, पंकज चौधरी, अभिन्न यादव, फिरोज कुरैशी, टिक्कू यादव, रेवा राम सिन्हा, दिनेश मेश्राम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page