DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा स्थापना दिवस पर बालोद में अधिवक्ताओं ने किया माल्यार्पण व विचार गोष्ठी का आयोजन

महान नेताओं को नमन कर संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी के नेतृत्व में बालोद जिले के अधिवक्ताओं द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। 🇮🇳


महान नेताओं के तैलचित्र पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन राज सोनी द्वारा किया गया।


6 अप्रैल 1980 को हुई थी भाजपा की स्थापना – शाहिद खान

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। उन्होंने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


महान नेताओं के योगदान को किया याद – नीतू सोनवानी

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी ने अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक के संगठनात्मक सफर और उनके योगदान को संक्षिप्त रूप में उपस्थित अधिवक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।


अधिवक्ताओं की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर अधिवक्ता सोमेश यादव, सहसंयोजक पुनीत देशमुख, श्रीमती संगीता बाला शर्मा, श्रीमती रीता पांडे, रश्मि कोरी, प्रशांत पवार सहित अन्य अधिवक्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए संगठन के सिद्धांतों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page