DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रमज़ान में रोज़ा रखने वाले 120 नन्हे रोज़दार बच्चों का सम्मान

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन बालोद ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व उपहार देकर किया हौसला अफजाई

बालोद। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद के तत्वावधान में रमज़ान के पावन माह में रोज़ा रखने वाले 11 वर्ष तक के 120 नन्हे रोज़दार बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जामा मस्जिद ग्राउंड बालोद में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 🌙


समाज सेवा करने वाले सदस्यों को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में रमज़ान माह के दौरान कौम की सेवा करने वाले समाज के सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष अजहर कुरेशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


धार्मिक एवं सामाजिक पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पेश इमाम जामा मस्जिद बालोद शकील चिश्ती साहब, इंतेजामिया कमेटी बालोद के मुतवल्ली शाहिद खान, फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ुबैर मेहमूद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदिल हामिद सिद्दीकी, अर्शिया आलम, दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान, संभाग सचिव रहीम मोहम्मद सहित धमतरी, राजनांदगांव और बालोद जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जिला एवं शहर पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वकार कुरैशी, निजामुदीन कुरैशी, बशीर खान, सचिव हसनात सिद्दीकी, सह सचिव रिज़वान कुरैशी, अय्यूब खान, कोषाध्यक्ष आवेश मेमन, बालोद शहर अध्यक्ष हक्कानी हसन, दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज, कार्यक्रम संयोजक इरशाद खान, सोशल मीडिया प्रभारी कामरान खान, प्रचार-प्रसार प्रभारी हकीम ताज, कार्यकारिणी सदस्य सेजल खान, अकबर खान, जमील खान, फिरोज़ खान, जिला हमशीरा ग्रुप की अध्यक्ष हसीना बेगम एवं उनकी टीम सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।


नन्हे रोज़दार बच्चों के सम्मान से बढ़ा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान नन्हे रोज़दार बच्चों को सम्मानित कर उनके धार्मिक अनुशासन और समर्पण की सराहना की गई। आयोजन के माध्यम से बच्चों में धार्मिक संस्कारों के प्रति प्रेरणा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। 🤲

You cannot copy content of this page