DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

161वें सप्ताह में भी जारी स्वच्छता का संकल्प: सरगुजा संभाग में स्वच्छ धरा वेलफेयर का जनजागरूकता अभियान तेज

अंबिकापुर/सरगुजा। “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति को लेकर 161वां साप्ताहिक जनजागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। यह अभियान सरगुजा संभाग के सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर सहित बिलासपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।

पोस्टर, नारे और कविता के माध्यम से जागरूकता

अभियान के तहत बैनर, पोस्टर, नारे और कविताओं के जरिए आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल एवं परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर चल रहा है।

डस्टबिन होने के बावजूद कचरा बाहर फेंकने की समस्या

अंबिकापुर बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा डस्टबिन की व्यवस्था किए जाने के बावजूद लोग कचरा आसपास फेंकते नजर आए। ऐसे में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय दुकानदारों ने स्वयं कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

जनता से अपील—स्वच्छता अपनाएं, पर्यावरण बचाएं

समिति ने अपील की है कि आम नागरिक कचरे को सही तरीके से डस्टबिन में डालें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।
“जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” और “जल है तो कल है” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया।

सहयोगियों ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

इस अभियान को सफल बनाने में गैंद सिंह देशमुख, अनवेश देशमुख, टीनल हरदेल, श्रीमती थनेश्वरी हरदेल, तृप्ता कश्यप, देबू कश्यप सहित कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सहयोगी गैंद सिंह देशमुख ने कहा कि “स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है, इसे जीवन में अपनाना चाहिए।” वहीं अनवेश देशमुख ने सभी से अपने आसपास स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

समाज के हर वर्ग की सहभागिता

अभियान में पटेल समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी भाग लिया। समिति के इस सतत प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे जनभागीदारी से जुड़े एक सकारात्मक अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page