DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरएसएस शताब्दी वर्ष: बालोद में 4 अप्रैल को होगी प्रमुख जन गोष्ठी, सुनील कुलकर्णी रहेंगे मुख्य वक्ता

बालोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांचवें कार्यक्रम के रूप में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन 4 अप्रैल, शनिवार को महादेव भवन, बालोद में दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा।

राष्ट्र साधना और वैचारिक जागरण पर होगा मंथन

कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सुनील भाई कुलकर्णी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। गोष्ठी में संघ कार्य, हिंदुत्व, वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियां, पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुति, संवाद और जिज्ञासा समाधान के माध्यम से वैचारिक चिंतन किया जाएगा।

विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की होगी सहभागिता

इस गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से मजदूर संघ, हेडमास्टर संघ, पटेल संघ, कोटवार संघ, पटवारी संघ, अधिकारी-शिक्षक संघ, चिकित्सा संघ, पूर्व सैनिक संघ, खेल जगत, यूट्यूबर्स, राजमिस्त्री, हस्तशिल्पी, बुनकर, पत्रकार, जिला रामायण मंडली, स्वसहायता समूह, मितानिन संगठन, व्याख्याता, राजपत्रित अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव संगठन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वन प्रबंधन समिति, निजी स्कूल संचालक, प्रधानपाठक, तृतीय लिंग समुदाय, सफाई कर्मचारी, रसोइया संगठन, सेलून संचालक, सराफा व्यापारी, किसान संगठन, एसटी, ओबीसी, एससी संगठन, एनजीओ, महिला नेतृत्व, ट्रेड यूनियन, राजनीतिक नेतृत्व, मीडिया, उद्योगपति, शैक्षणिक संस्थान प्रमुख, अस्पताल संचालक, अधिवक्ता, इंजीनियर, सोशल मीडिया प्रमुख, प्रबुद्ध नागरिक, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, लेखक-कवि, कोचिंग संचालक, निजी नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर, मठ-मंदिर प्रमुख, ट्रक मालिक, ऑटो पार्ट्स व्यवसायी, ग्राम पुजारी, सिराहा मांझी/चालक, ठेकेदार, किराना व्यापारी, ऑटो यूनियन, दुर्गा-गणेश समिति, वैज्ञानिक, वेल्डिंग वर्कशॉप एवं संगठित-असंगठित क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं।

समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास

इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता और जिम्मेदारी का बोध कराना है। आयोजन समिति ने सभी आमंत्रित जनों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page