DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्रीकृत परीक्षा 2026: खामतराई-कर्रेगांव संकुल में कक्षा 5वीं की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 6 अप्रैल तक जारी रहेगी माध्यमिक परीक्षा

बालोद। संकुल केंद्र खामतराई एवं कर्रेगांव के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में केंद्रीकृत प्राथमिक/माध्यमिक परीक्षा 2026 सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत प्राथमिक परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई, जबकि माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा अभी जारी है, जो आगामी 06 अप्रैल तक संचालित होगी।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु संकुल प्राचार्य कर्रेगांव के श्री सुखराम ठाकुर, संकुल प्राचार्य खामतराई के श्री कमलेश कुमार साहू तथा संकुल सीएसी ओमकार प्रसाद सोनसारवा द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।

परीक्षा के सफल संचालन में सभी प्रधान पाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला। अनुशासन और बेहतर व्यवस्था के साथ परीक्षा संपन्न होने से शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया है। पूरे परीक्षा केंद्रों में नकल रहित और व्यवस्थित परीक्षा कराए जाने पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को शांत वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिला।

You cannot copy content of this page