DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जु-जित्सु में देवेंद्र ठाकुर ने कोच/रेफरी ग्रेड-B परीक्षा पास की

बालोद। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा डोंगरगढ़ में 28 फरवरी और 1 मार्च को कोच/रेफरी प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम कोटगांव निवासी देवेंद्र ठाकुर ने सफलतापूर्वक कोच/रेफरी ग्रेड-B की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रशिक्षण के दौरान सेंसुई अजय सिंह राणा (सेक्रेटरी) और सेंसुई सुरेश प्रसाद शांडिल्य (ट्रेजरार एवं चेयरमैन रेफरी काउंसिल) सहित अन्य अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया तथा परीक्षा ली गई।

देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

खेल के साथ-साथ कॉलेज स्तर पर भी देवेंद्र ठाकुर ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें हाल ही में “बेस्ट NSS वॉलंटियर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है तथा 100 मीटर दौड़ में कॉलेज स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अपने कॉलेज और गांव का नाम रोशन किया है।

देवेंद्र ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ी बहन के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में मास्टर सुरेश शांडिल्य और कीर्तन साहू का विशेष सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि वे आगे भी खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते रहेंगे, क्योंकि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है।

You cannot copy content of this page