DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी की हत्या कर घर से गायब था पति, पुलिस ने ढूंढ़ निकाला,भेजा सलाखों के पीछे, बताई हत्या की ये वजह?

कांकेर
मामूली बात पर एक पति ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह घर से गायब हो गया। जिससे पुलिस को शक हो गया की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पति ने की होगी और जांच में यही सच सामने आया।
दुधावा थाना क्षेत्र के ग्राम मुसुरपुट्टा में एक महिला अपने ही घर में मृत अवस्था में मिली थी। घटना के बाद से महिला का पति गांव में मौजूद नहीं था। जिसके चलते पति शक के दायरे में है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

जिले के दुधावा चौकी क्षेत्र के ग्राम मुसुरपुट्टा निवासी कोमलबती भास्कर की हत्या रविवार को हुई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। दुधावा चौकी प्रभारी अजय साहू ने बताया कि महिला की हत्या के बाद से महिला का पति सुरेश भास्कर फरार था, जिसके चलते उस पर संदेह था। जिसे ग्राम साल्हेभाट से गिरफ्तार कर न्यायायल पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में सुरेश भास्कर ने बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है और उसे कार्य के लिए सेंट्रिंग प्लेट खरीदनी थी, जिसके लिए वह अपने खेत को रेघहा में देना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी ऐसा करने से मना कर रही थी। जिसके चलते ही शनिवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद वह बिना खाना खाए ही सो गया था। रविवार सुबह पांच बजे भी पत्नी गुड़ाखू करने के लिए उठी तो फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी सो गई। आक्रोशित सुरेश भास्कर ने घर में रखे लोहे की राड से पत्नी के सिर पर दो बार वार किया गया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सुरेश वहां से भाग गया था।

You cannot copy content of this page