DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी के बाद भी अफेयर का अंजाम- प्रेमिका बनाती रही पत्नी को छोड़कर शादी का दबाव, पति ने कर ली थी आत्महत्या, अब प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज

कांकेर/ भानुप्रतापपुर.। भानुप्रतापपुर में एक पति अभिषेक गिरी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जब जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग व अफेयर में प्रेमिका द्वारा पत्नी को छोड़ कर खुश से शादी करने का दबाव सामने आया। जिससे तंग आकर पति को ये कदम उठाना पड़ा था। कॉल डिटेल सहित अन्य सबूतों के आधार पर भानूप्रतापपुर की पुलिस द्वारा आरोपीया प्रेमिका पिंकी के खिलाफ अभिषेक को उकसाने के आरोप में धारा 306 का केस दर्ज किया गया है। इस तरह का यह पहला मामला क्षेत्र में सामने आया है। शादी से पहले अभिषेक और पिंकी का अफेयर था। शादी के बाद अभिषेक, पिंकी से दूरी बनाना चाहता था पर पिंकी उस पर दबाव बना रही थी कि अपनी पत्नी को छोड़कर मुझसे शादी करो। जिससे अभिषेक परेशान रहता था और उसी परेशानी व दबाव के चलते उसने जिंदगी से मुंह मोड़ लिया। पुलिस जांच में
भानुप्रतापपुर में 6 माह पूर्व युवक द्वारा खुदकुशी करने के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया गया है। गर्लफ्रेंड द्वारा पत्नी को छोड़ने व उसे अपनाने दबाव बनाया जा रहा था। घटना के दिन भी गर्लफ्रेंड ने कई बार युवक को काल कर उस पर दबाव बनाया जिससे विवश होकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मर्ग कायम इसकी जांच कर रही थी। जिसमें गवाहों के बयान में गर्लफ्रेंड को इसके लिए दोषी पाया गया है। भानुप्रतापपुर के युवक अभिषेक गिरी गोस्वामी ने 23 सितंबर 2020 को अपने घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली थी। मर्ग दर्ज करने के दौरान खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया था। न ही मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट मिला था। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख इसकी जांच कर रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि सलिहापारा निवासी 32 वर्षीय युवती पिंकी कोड़ोपी का अभिषेक गोस्वामी से दोस्ती थी। अभिषेक के शादी शुदा होने के बावजूद गर्लफ्रेंड उस पर पत्नी को छोड़ उससे शादी करने दबाव बना रही थी। इससे युवक काफी परेशान था। जांच में जब युवक के मोबाइल नंबर की जांच की गई तो घटना के दिन भी गर्लफ्रेंड के मोबाइल से कई बार उसे काल करना पाया गया। इसमें भी गर्लफ्रेंड ने उसे शादी के लिए दबाव बनाया था। इसके चलते 23 सितंबर 2020 को अभिषेक परिवार समेत खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे फांसी में लटका पाया। परिवार ने उसे तत्काल फंदे से उतार अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

You cannot copy content of this page