DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डूमरटोला जोन में संपन्न हुई सरल प्रशिक्षण,बच्चों के आकलन से होगी स्तर में सुधार


मोहला-:मोहला विकासखंड में जोन स्तरीय सरल प्रशिक्षण के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डूमरटोला जोन में दिनांक 15/02/ 2021 से 19/02/ 2021 तक संपन्न हुई ।प्रशिक्षण में हिंदी एवं गणित विषय पर सरल प्रशिक्षण हुई।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विष्णु प्रसाद साहू,मार्टिन मसीह,गजेंद्र यादव,ओम प्रकाश देशमुख के अलावा संकुल केंद्र रेंगाकठेरा,डूमरटोला,दुगाटोला एवं दनगढ़ के 51 शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
मास्टर ट्रेनर गजेंद्र यादव द्वारा सरल प्रशिक्षण के तहत कक्षा 3री से 5वी के हिंदी और गणित विषय के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।शिक्षक राजकुमार यादव द्वारा स्मार्ट टीवी के माध्यम से खेल खेल में शिक्षा कैसे प्राप्त किया जा सकता है तथा बच्चों के लिए प्रभावी एवं उपयोगी कैसे हो,इस पर वीडियो के माध्यम से हिंदी एवं गणित विषय को सरल से सरल प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में पढ़ाई से संबंधित किस प्रकार से अंकी ज्ञान अक्षर ज्ञान तथा शब्दों का उच्चारण आदि पर प्रकाश डाला गया।
संकुल समन्वयक विष्णु प्रसाद साहू जी द्वारा गणित का प्रशिक्षण एवं भाषा का प्रशिक्षण सरल एवं सहज तथा ओजपूर्ण द्वारा दिया गया साहू जी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से सहायक सामग्री का उपयोग कर गणित विषय पर जोड़ घटाव को कक्षा में रोचक बनाया जाए इस बात पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण वास्तव में शिक्षकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा प्रशिक्षण से बच्चों में किस प्रकार से पढ़ाई होगी यह बातें हमें प्रशिक्षण के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण में भाषा एवं गणित विषय पर अच्छी-अच्छी बातें बताई गई स्मार्ट टीवी के माध्यम से हमें किस प्रकार से गणित के सवालों को सरल से सरल तरीका से हल किया जा सकता है या प्रशिक्षण वास्तव में बहुत अच्छा रहा ।
प्रशिक्षण में मोहला के बीईआे रोहित अंबादे,बीआरसी खोम लाल वर्मा,एबीईओ राजेंद्र देवांगन,संकुल समन्वयक विष्णु प्रसाद साहू,ओम प्रकाश देशमुख,मार्टिन मसीह गजेंद्र यादव,राजकुमार यादव सुनील शर्मा,धर्मेंद्र सिन्हा मक्खन साहू,नंद कुमार साहू ,आशीष लाल,देवला मंडावी,प्रमिला सिन्हा,अंजूषा वैष्णव,पूर्णिमा वाल्दे ,विद्या श्रीरंगे,प्रमिला यादव,कैलाश भूआर्य,दिनेश आडिल,रोशन यादव आदि इनका 51 शिक्षक शिक्षिकाएं पांच दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page