बालोद। बालोद जिले के सांकरा-जगन्नाथपुर में इन दिनों आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध भारतीय राष्ट्रीय संत, आध्यात्मिक गुरु एवं प्रेरक वक्ता संत श्री असंग साहेब जी (असंग देव जी) के दो दिवसीय सत्संग का आयोजन 19 और 20 फरवरी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके जीवन परिचय की बात करें तो महान संत श्री असंग साहेब जी का जन्म 20 अक्टूबर 1966 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सहानीपुर गांव में हुआ था। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से एमए तथा मेरठ विश्वविद्यालय से वित्त विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1987 में उन्होंने ब्रह्मचारी वेश धारण किया और 1989 में संत जीवन में प्रवेश किया। तब से वे मानवता, प्रेम और सादा जीवन का संदेश देते हुए समाज सेवा में लगे हुए हैं।

संत असंग साहेब जी के प्रवचन देशभर में लोकप्रिय हैं और उनके कार्यक्रमों में हजारों अनुयायी शामिल होते हैं। उनके प्रवचनों का प्रसारण प्रतिदिन यूट्यूब और अन्य मीडिया चैनल पर होता है, जिससे लाखों लोग प्रेरित होकर नशामुक्त और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बालोद जिले के सांकरा-जगन्नाथपुर में आयोजित इस दो दिवसीय सत्संग में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर संत श्री के दर्शन कर रहे हैं और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इस आयोजन में राजस्थान अजमेर, हैदराबाद सहित अन्य राज्यों के उनके अनुयाई भी बड़ी संख्या पहुंचे हुए हैं। आयोजन स्थल पर भक्ति, प्रेम और मानवता का संदेश गूंज रहा है।

संत श्री असंग साहेब जी के सांकरा-जगन्नाथपुर आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ. ग. बिरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वैभव साहू ने उनसे भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कौन है आयोजक और क्यों करवा रहे हैं समागम

हर समागम के पीछे कोई उद्देश्य और लक्ष्य होता है। इस संत समागम के आयोजक सांकरा ज के मन्नूलाल कुरेशिया का मानना है कि गुरुदेव के आशीर्वाद से हमें नाती पोता की प्राप्ति हुई है। उनके घर बेटा बहु के द्वारा तीन पुत्र एक साथ जन्म हुआ है। जिसकी उन्हें अथाह खुशी है। कुल चार पुत्र हो गये हैं इसी खुशी के उपलक्ष्य में समागम हो रहा है।
उनका प्रवचन आप सीधे यूट्यूब चैनल Sant Shri Asang Dev Ji पर देख सकते हैं ये हैं लिंक
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270 एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
