ऋषभ पांडेय, गुरुर। बीती रात 3 बजे नेशनल हाइवे पुरुर चारामा मार्ग पर बालोद गहन में सोनी ढाबा के पास एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। ट्रक व मेटाडोर में जबरदस्त टक्कर हुई थी। जिसमें मेटाडोर चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। गुरुर पुलिस ने प्रार्थी बसंत कुमार निवासी न्यू शांती नगर टंडन डेयरी के सामने रायपुर की रिपोर्ट पर दूसरे वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है। बसंत ने बताया ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता हूं । मेरे लड़का के नाम पर एक वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 6086 है।

जिसे ड्रायवर जितेन्द्र पुरी पिता भोलापुरी उम्र 21 वर्ष निवासी धरमनगरी पो0 सोनवर्षा तह0 नयीगढी जिला रीवा का रहने वाला है जो चलाता है । वाहन क्र0 सीजी 04 एमएल 6086 में दिनांक 21/02/2021 को वाहन में टमाटर कच्चा माल भरकर रात करीबन 11 बजे विशाखापटनम के लिए निकले थे। उसके साथ में एक अन्य ड्रायवर नारेन्द्र गिरी भी था । रात को लगभग 3 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाईल में फोन कर बताया कि आपके अशोक लिलेण्ड वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 6086 का एनएच 30 मार्ग बालोदगहन सोनी ढाबा से लगभग 100 मीटर पहले ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 1469 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर आपके वाहन सीजी 04 एमएल 6086 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। जिससे आपके वाहन के ड्रायवर जितेन्द्र पुरी का ड्रायवर सीट पर मौत हो गया है तथा

ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 1469 वही पर सामने खड़ा है। तब मै अपने अन्य साथी राजकुमार गिरी, निशाल मसीह , कमलेश सिन्हा, राजु मसीह के साथ आकर देखा तो मेरे वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 6086 को ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 1469 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर आपके वाहन सीजी 04 एमएल 6086 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मेरे वाहन के ड्रायवर जितेन्द्र पुरी की मौत हो गया है तथा नारेन्द्र गिरी को भी चोट आया है। जिसे धमतरी के किसी अस्पताल में भर्ती कराये है । तथा मेरे वाहन सीजी 04 एमएल 6086 के सामने भाग पुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया है ।
