DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान को यातायात जागरूकता अभियान के लिए सम्मानित

धमतरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर यातायात पुलिस विभाग द्वारा जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की कार्यकर्ता टीम ने 2 जनवरी, 2026 को धमतरी के घड़ी चौक एवं रत्नाबांधा चौक पर बाइक और कार चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से बाइक चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड से बचने और ट्रिपल सवारी न करने जैसे नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्थान की ओर से मोहनी साहू, रितु प्रधान, भारती साहू, शमीना अंजुम, भावना मरकाम, भारती सोनी, कनक शाह, मंजू टेमरे, ममता मिश्रा, खिलेश्वर साहू, संदीप मेश्राम, पोषण सिन्हा और रवि सिन्हा उपस्थित रहे। साथ ही एक्जेक्ट फाउंडेशन संस्था की लक्ष्मी सोनी, देवश्री जोशी, रूबी कुर्रे, तन्नू साहू, रेखा साहू कोतीमा यदु, नूतन वर्मा एवं जयश्री सोनेकर, दामिनी सोनेकर, प्रशांत भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यातायात पुलिस विभाग ने सम्मान समारोह में संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार होते हैं।
जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान की टीम ने आगे भी नियमित रूप से सड़क सुरक्षा और अन्य सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page