DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर की आड़ में गांजा का अवैध कारोबार: बी-जामगांव की महिला गांजा बेचते गिरफ्तार, 607 ग्राम मादक पदार्थ व नकद राशि जप्त

बालोद | बालोद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बी-जामगांव, थाना व जिला बालोद निवासी धनेश्वरी शर्मा पति अमित शर्मा, उम्र 26 वर्ष को घर में गांजा रखकर चोरी-छिपे बिक्री करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने घर की बाड़ी में गांजा छिपाकर रखती थी और वहीं से उसकी अवैध बिक्री कर रही थी। पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

दिनांक 30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बी-जामगांव की एक महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना बालोद पुलिस टीम द्वारा ग्राम बी-जामगांव पहुंचकर दबिश दी गई।

घर की बाड़ी से गांजा बरामद

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम धनेश्वरी शर्मा पति अमित शर्मा बताया। तलाशी की सहमति मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर की बाड़ी में, बाथरूम के सामने खाट की निवाड़ के अंदर तथा बाथरूम के पीछे छिपाकर रखे गए तीन कैरी थैले बरामद किए।
पहले कैरी थैले में पॉलीथिन के अंदर रखे पांच सफेद चिप पैकेट गांजा, जबकि शेष दो कैरी थैलों में हरे रंग की झिल्ली में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पूछताछ में आरोपी महिला ने उक्त गांजा को बिक्री हेतु घर में रखना स्वीकार किया।

607 ग्राम गांजा व 1,000 रुपये नकद जप्त

बरामद गांजा का वजन करने पर कुल 607 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 27,500 रुपये है। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नकद भी मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। कुल जप्त सामग्री की कीमत 28,500 रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी महिला के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 57/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को 30 जनवरी 2026 को 15:25 बजे विधिवत गिरफ्तार कर 31 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्यवाही में थाना बालोद के सउनि गौकरण भंडारी, म.प्र.आर. 131 नर्मदा कोठारी, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 514 मनीष राजपूत, आरक्षक 457 भूपेश साहू, म.आर. 15 लक्ष्मी पटेल एवं म.आर. 430 ममता ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page