DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नपाध्यक्ष ने किया नालंदा परिसर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और शीघ्रता पर दिए सख्त निर्देश

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद की नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने शुक्रवार को किसान राइस मिल के पास निर्माणाधीन नालंदा परिसर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी भी मौके पर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल की उपाध्यक्ष महेश पाठक, पार्षद सुनीता मनहर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नगरवासी भी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद शहर के विकास कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

You cannot copy content of this page