DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यशवंत जैन ने दिल्ली जाकर नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को दी बधाई

बालोद। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, साथी महामंत्री अखिलेश सोनी एवं नवीन मार्कंडेय के साथ, नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात कर, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ संगठन कार्यों की जानकारी लेते हुए संघटनात्मक चर्चा की। अपने दिल्ली प्रवास में भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं सरोज पांडेय से मुलाकात कर ,प्रदेश की संगठन गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। इस दौरान बालोद जिले के दिग्गज नेता यशवंत जैन की सक्रियता को लेकर सभी पदाधिकारी ने सराहना की।

You cannot copy content of this page