DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय में उत्तरदान के अंतर्गत टिकुली आर्ट एवं पेंटिंग पर कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुन्दा में उत्तरदान कार्यक्रम के अंतर्गत टिकुली आर्ट एवं पेंटिंग पर आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 05 जनवरी 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को पारंपरिक लोककला से जोड़ने तथा स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया। कौशल विकास उद्यमिता प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री प्रभा शर्मा एवं सहयोगी सुश्री छाया वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यशाला का संचालन किया गया।
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक श्री राकेश कुमार द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को टिकुली आर्ट की पेंटिंग तकनीक, उसके ऐतिहासिक महत्व, उपयोग में आने वाली सामग्री तथा आधुनिक समय में इसकी व्यावसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से टिकुली आर्ट की प्रिंटिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षक एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक कला के प्रति विशेष रुचि दिखाई।

You cannot copy content of this page