DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर में 20 दिसंबर को, अतिथि होंगे सिर्फ महिलाएं

बालोद । जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20 दिसंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ संगोष्ठी और सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर एकत्रित होकर “स्व के बोध” का जागरण करते हुए “आओ सखी संवारे अपना घर” विचार को सार्थक और सफल बनाना है।आयोजन में सिर्फ महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा और राजनीति से जुड़े हुए हैं। आयोजन की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी होंगी । इसके अलावा अन्य विशेष अतिथियों में जनपद सदस्य दमयंती हरदेल, जगन्नाथपुर सरपंच देव कुंवर कोसमा, सांकरा ज की सरपंच लता चूरेंद्र होंगे। इस दौरान माताओं के लिए मटका दौड़, बाल्टीबॉल, आंखों का खेल, फ़ुग्गा फुलाओ आदि रोचक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य ताराचंद साहू ने दी।

You cannot copy content of this page