DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दर्दनाक हादसे में गई दो की जान:ईट भट्ठा में पानी टंकी की दीवार गिरी, दबने से दो महिलाओं की हुई मौत

बालोद। डौंडी ब्लॉक में डौंडी थाना क्षेत्र के चिखली डैम के पास स्थित ग्राम नर्राटोला में अवैध रूप से संचालित एक ईंट भट्ठे की पानी टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, और एक 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान चन्द्रकला डहरिया पति निंदकुमार (45) और आशा बारले पति सूरज बारले (29) के रूप में हुई है। घायल अनुष्का (4) आशा बारले की बेटी है। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे तीनों पानी टंकी के नीचे नहाने के लिए बैठी थीं। इसी दौरान कमजोर और जर्जर हो चुकी ईंट-सीमेंट की टंकी अचानक गिर पड़ी। इस कारण तीनों मलबे में दब गईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत उन्हें निकालकर दल्लीराजहरा के संजीवनी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दल्लीराजहरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शून्य में मामला दर्ज कर डायरी डौंडी थाने को भेज दी है। डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि, डायरी मिलते ही अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि पानी टंकी गिरने से मौत हुई है। इधर नर्राटोला के सरपंच हिंसा राम चिराम ने कहा कि, ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित हो रहा था। उन्होंने ने बताया कि पंचायत ने किसी तरह की अनुमति या NOC जारी नहीं की थी।

You cannot copy content of this page