DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज और सुंदरा में सिद्धि समूह ने किया मध्यान्ह भोजन संचालन का शुभारंभ

बालोद। बालोद ब्लाक के सांकरा ज प्राइमरी और मिडिल स्कूल के साथ सुंदरा प्राइमरी स्कूल में सोमवार से विधिवत नई समूह ने मध्यान्ह भोजन संचालन शुरू किया। सिद्धि स्व सहायता समूह की अध्यक्ष नूतन बघेल, सचिव टोमिन रावटे, कांति पटेल सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर नई समूह ने अपने कार्य की शुरुआत की। सभी स्कूलों में दैनिक मेन्यू अनुसार जरूरी राशन की सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान सांकरा स्कूल के प्रधान पाठक डीआर ठाकुर सहित अन्य शिक्षक व सुंदरा स्कूल में मुरारी लाल सुकतेल, प्रधान पाठक सावित्री देशमुख, शिक्षक अरुण राजपूत और अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page