DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये कैसी आशिकी?जब युवती ने शादी से किया इनकार,तो तीन दोस्तों नें मिलकर किया अपहरण, हत्या की भी कोशिश, पुलिस ने तीनों दोस्तों को किया गिरफ्तार

दादू सिन्हा धमतरी / धमतरी जिले के मगरलोड थाना में एक ऐसा मामला सामने आया है की जिसमें युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया, फिर भी नहीं मानी तो हत्या की कोशिश भी करने लगा।पीड़िता के परिजन के रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई की। प्रमुख आरोपी सहित दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं थाना से मिली जानकारी अनुसार युवती ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने दो दोस्तों के साथ अपहरण कर ले गया। मगरलोड पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश ध्रुव पिता ग्राम कुमही ,थाना राजिम जिला गरियाबंद और

दो सहयोगी दोस्त लोमेन्द्र साहू व बसंत ध्रुव गिरफ्तार किया है और आरोपियों के विरूद्ध धारा 363,366,354,506,307 आईपीसी 8 पॉस्को एक्ट अपराध दर्ज कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है , थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि युवक-युवती दोनों में जान पहचान थी उसके बाद युवती ने उस से नाता तोड़ लिया था, युवती अपने रिश्तेदार घर मगरलोड थाना क्षेत्र के गांव में आई हुई थी, तभी हरीश ध्रुव उसे अपहरण कर ले गया,बेलटुकरी में दोस्त के घर ले जाने के बाद उसके परिजनों ने कहा कि लड़की की उम्र कम है उसे वापस छोड़ आओ,जिससे युवक मान गया और अपने दोस्तों के साथ वह वापस आने लगा,इस बीच आरोपी हरीश उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की, तभी युवती ने हरीश से चाकू लेकर अपना नस काटने की धमकी दी,तब जाकर कहीं हरीश पीड़िता को उसके परिजन के घर छोड़ आया,इस मामले में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page