गुरुर। छात्र शशांक चौधरी पिता नीलकंठ चौधरी निवासी ग्राम जेवरतला निवासी का आईआईटी गुवाहाटी (असम) में चयनित हुआ है, जिसके आगे पढ़ाई के सहयोग के लिए तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा 10,000 रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया गया। तहसील साहू संघ द्वारा शशांक चौधरी के पढ़ाई के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। शनिवार को तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा यह राशि सौंपी गई। इस अवसर पर तहसील साहू संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष खेदूराम साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष गुरुर योगेश साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष पूरूर मिथलेश साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष सनौद लीलाराम सोनबेर, चंद्रहास अठ भैया, जीवन लाल साहू, टोमन लाल साहू ,ओम प्रकाश साहू उपस्थित रहे।
समाज सेवा : आईआईटी की पढ़ाई में मदद के लिए तहसील साहू संघ गुरूर ने दिए 10000 रुपए











