DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरसात के कारण नहीं हो पाया था आयोजन, रानी माई मंदिर में देव दशहरा अब 30 सितंबर को

बालोद । बालोद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जय रानी मां मंदिर 12 गांव पठार मुल्लेगुड़ा में 24 सितंबर बुधवार को देव दशहरा मेला होना था। लेकिन भारी बरसात के कारण मेला संभव नहीं हो पाया। देव कार्य एवं देव रैनी का कार्य ही संपन्न हुआ। मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी 30 सितंबर मंगलवार को अष्टमी हवन के दिन विशाल भव्य मेला का आयोजन रखा गया है। रात्रि कालीन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति एवं रिकॉर्डिंग संस्था माटी के महक ग्राम तरौद जिला बालोद की प्रस्तुति होगी। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मनीष नेताम ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में 30 सितंबर को होने वाले देव दशहरा मेला में आमंत्रित किया है। ज्ञात हो कि इस मंदिर को लेकर हमने पिछले दिनों नवरात्रि विशेष में खबर प्रकाशित की थी कि यहां राजा रानी की पूजा अर्चना होती है। यहां रानी को शक्ति स्वरूपा मानकर लोग बड़ी संख्या में आते हैं।

You cannot copy content of this page