
डीबी डिजिटल मीडिया डौंडीलोहारा
राज्य का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार 2024-25 के लिए सुश्री एनुका शार्वां व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा का चयन होने पर राज्यपाल रमेन डेका,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कर कमल से प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह,शॉल तथा श्रीफल से सम्मानित किया गया। सुश्री शार्वां लगातार पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रहे जिसके अंतर्गत कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बच्चों का मार्गदर्शन कर रही हैं जिसके फलस्वरूप विगत 6 वर्षों से राज्य और एक बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । पश्चिम भारत विज्ञान मेला में भी विगत 3 वर्ष से राज्य में प्रस्तुति दे रहे हैं । गणित विज्ञान क्लब में जिला स्तर पर बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे, इनके अतिरिक्त सुश्री सार्वा छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा बालोद इकाई की भी सदस्य हैं और हर वर्ष पर्यावरण के क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम चलती हैं और अलग-अलग गांव में जा जाकर पौधा दान करती है। उनकी सक्रियता का परिणाम है कि उन्हें जिला रेड क्रॉस की 30 सदस्य प्रबंधन समिति की भी सदस्य हैं। जिसका ध्येय सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता। कोरोना काल में भी लगातार मोहल्ला क्लास, जागरूकता कार्यक्रम, निःशुल्क मास्क वितरण, पोस्टर बैनर निर्माण आदि कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। सुश्री शार्वां 2017 में कैंसर के तृतीय स्टेज से लड़कर आज शिक्षा, संस्कृति,पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को जागरूक कर रही है जैसे प्रतिवर्ष कैंसर दिवस पर सायकिल रैली,हेयर डोनेशन, मितानिन जागरूकता, किशोरी बालिकाओं का जागरूकता कार्यक्रम आदि। सुश्री शार्वां प्रशिक्षित कुशल ओडिसी नृत्यांगना भी है और अलग अलग राज्यों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और इन सबका लाभ निश्चित रूप से विद्यालय के छात्र छात्राओं को भी मिल रहा है। और अब कई व्याख्याता उनसे प्रेरणा लेकर सक्रिय कार्य कर रहे हैं। इन सबके अलावा सुश्री शार्वां ने दो बेटियों को गोद लेकर सिंगल मदर की भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं। उनका यह निर्णय निश्चित रूप से समाज में निःसंतान दंपतियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रहा है।
उनकी ये हैं उपलब्धियां
“विभागीय“
- पढ़ाई तुहर द्वार_0.1 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021
- जिलाधीश द्वारा कोरोना वारियर्स सम्मान 2021
- राज्योत्सव उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान 2022 जिला बालोद
4.मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री सम्मान 2023-24
5.सदस्य जिला प्रबंधन समिति, छ ग़ रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद की
.सामाजिक
- दैनिक भास्कर अंचल गौरव सम्मान 2023
- छग के पहरेदार साप्ताहिक पत्रिका द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2022 शिक्षा दूत सम्मान
- समता साहित्य अकादमी द्वारा सांस्कृतिक दूत सम्मान2022
- जिला पुलिस द्वारा सशक्त महिला सम्मान 2021
.”कला संस्कृति”
1.प्रतिभा पारायण महोत्सव कलकत्ता अति उत्तम सम्मान ओडिसी2020
- हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी प्रमाण पत्र 2019
- मंजरी ओडिसी नृत्यालय प्रमाण पत्र 2018
4. शिकक्षा जिला स्तरीय उत्कृष्ट सम्मान दुर्ग
सुश्री सार्वा ने जिले के साथ-साथ विकासखंड और अपने गृह ग्राम डोडी लोहारा का भी नाम रोशन किया है, जिसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बड़े होर्डिंग लगाकर उनका अभिनंदन किया है। सुश्री शार्वां की इस उपलब्धि के लिए तोमन साहू सभापति इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़, प्रदीप जैन सभापति रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद, लिलेंद्र सिन्हा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति,वाई डी साहू प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अश्वन साहू, बी आर सी दिनेश मालेकर,प्राचार्य अनीता सिंह, वाई के दिल्लीवार, खेमन्त साहू शिक्षक एवं कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ, अनिल दिल्लीवार अध्यक्ष सहायक समग्र शिक्षक संघ, शिवेंद्र बहादुर साहू,सीमा सुशील जामवंते, प्रदीप मेश्राम, एल के ठाकुर,हेमंत साहू,लवण साहू,डुप्ले साहू,सौरभ शर्मा, राकेश कोठारी, कपिल पटेल, बीरेंद्र नायक, वी के भंडारी, रोहणी नायक, बी आर साहसी,आर एन योगी, सूर्योदय मानिकपुरी, अविनाश साहू, भूपेंद्र पटेल, पुष्पा कटेंद्र, छाया नंदा, हेमपुष्पा नाईक, रीना मंडल,निधि यादव, टी साहू और समस्त शिक्षक वृंद ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।
