DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविदा रूपी राक्षस “संविदासुर” बनाकर किया गया दहन

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद । छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल का 20वे दिन कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने एक राक्षस बनाया जिसे संविदासुर नाम दिया। उसे बसस्टैंड में घुमाया और उसका दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कुप्रथा उनके जीवन में राक्षस से कम नहीं है। राक्षस का दहन करना ही उचित होता है। आज गणेश विसर्जन का दिन सभी कर्मियों ने गणेश भगवान से प्रार्थना की संविदासुर को उनके जीवन से हमेशा खत्म करने के लिए, और ये भी प्रार्थना की गणेश जी आप अगले बरस जल्दी आना, लेकिन इस संविदासुर को हम कर्मियों से सदा के लिए समाप्त कर देना। कर्मचारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था तीतरबीतर हो चुकी है फिर भी सरकार कोई सूध नहीं ले रही है। अभी भी स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा समिति का गठन करने को कहा जा रहा है जो की विभिन्न न्यूज़ चैनलों से पता चला। कर्मचारियों का कहना है कि हमें समिति और आश्वासन नहीं चाहिए हमें आदेश चाहिए।
बालोद जिले के पेंशनर्स कल्याण संघ के सभी सदस्यों ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और बताया कि आप की मांग जायज है आप करोना वॉरियर हो आप वर्षों से लोगों के सेवा कर रहे है शासन को आप की मांग जल्द से जल्द पूरी करनी होगी।सरकार ने अपने घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में वादा किया था कि 100 दिन में कमेटी का गठन कर कर्मचारियों की समस्या का निराकरण कर नियमित किया जाएगा परंतु 20 माह से अधिक का समय गुजर गया जिस पर सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया।

You cannot copy content of this page