DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बालोद के द्वारा बौद्धिक संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण में उपस्थित हुए सैकड़ो कर्मचारी

बालोद। राज्य कर्मचारी संघ बालोद छत्तीसगढ़ के द्वारा जिला स्तरीय बौद्धिक संगोष्ठी कार्यक्रम दिनांक 30.8.2025 को सी मार्ट बालोद में संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि राजेश ताम्रकार विभाग संघ चालक राजनांदगांव थे।

अध्यक्षता प्रतिभा चौधरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बालोद ने की। विशेष अतिथि में अश्विनी चेलक प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ ,विनोद शर्मा प्रदेश सचिव ,बोधिराम निषाद प्रदेश संगठन मंत्री ,नागेंद्र सिंह प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख राज्य कर्मचारी संघ ,लक्ष्मण राव मगर प्रादेशिक सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर ,डॉक्टर शशि भूषण शर्मा जिला अध्यक्ष दुर्ग ,ज्ञान सिंह राजपूत शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेशअध्यक्ष, राजेश्वर राव कृदत्त जिला संघ चालक बालोद, भागीरथ जिला प्रचारक, बी रावत पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रमुख, मुरारी लाल चंदन संयोजक सहकार भारती, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक लोकेश साहू, शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा राज्य कर्मचारी संघ धमतरी जिला अध्यक्ष डीके साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना रीमा सोरी, भगवंतिन सिन्हा और मनोरमा कुम्भज ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष बालोद वीरेंद्र देशलहरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि राज्य कर्मचारी संघ बालोद राष्ट्र हित में कार्य करेगा और राष्ट्र की प्रगति में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेगा ।

मंचस्थ अतिथि गणों ने कार्यक्रम में संघ और राज्य कर्मचारी संघ की आवश्यकता और अनिवार्यता पर प्रकाश डाला कि राष्ट्र हित सर्वोपरी है। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक एवं प्रदेश संगठन मंत्री बोधी राम निषाद ने जिला एवं विकासखंड के पदाधिकारी को संगठन के मंत्र के साथ शपथ दिलाया जिला संगठन मंत्री विकास शर्मा उपाध्यक्ष लोमन राणा, अजय शर्मा, घणाराम देशमुख ने प्रांतीय संगठन मंत्री को सदस्यता आवेदन पत्र सौंपा।

जिला सचिव गजेंद्र पुरी गोस्वामी ने सभी विकासखंड एवं जिला पदाधिकारी का क्रमशः परिचय कराया। उपरोक्त कार्यक्रम में मंच संचालन गजेन्द्र पूरी गोस्वामी जिला सचिव और जयकांत पटेल जिला प्रवक्ता राज्य कर्मचारी संघ बालोद ने किया ।

कार्यक्रम का संपूर्ण मीडिया कवरेज अमित श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी ने किया और समस्त जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में समस्त विभाग के कर्मचारी के साथ सभी जिला पदाधिकारी एवं विकासखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page