अर्जुंदा में विधायक ने किया तीज महोत्सव का आयोजन, 3000 से ज्यादा महिलाओं ने लिया भाग



अर्जुंदा। गुंडरदेही विधानसभा विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के द्वारा प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी तीज पर्व पर 3000 से अधिक माता बहनें एक साथ बैठकर करूं भात खाया। तीज पर्व पर विभिन्न छत्तीसगढ़ संस्कृति के खेल कुद का आयोजन भी हो रहा। कुंवर सिंह निषाद भी अपने गृह नगर अर्जुन्दा में तीज पर्व का आयोजन विगत कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के माता बहनों के सबसे बड़े त्योहार तीज पर्व व्रत से पहले करु भात बनवाकर 25 अगस्त शाम को 07 बजे से लगभग 3000 माता बहनों को एक साथ बैठाकर अर्जुन्दा के आत्मानंद स्कूल प्रांगण में करू भात खिलाया गया। खाना खाने के बाद माता बहनों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें माता बहनें छोटे-छोटे बच्चे अपने प्रतिभा मनोरंजन के माध्यम से दिखाएं। 26 अगस्त तीज पर्व पर पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। माता बहनें के मनोरंजन के लिए खेल कुद का आयोजन भी हुआ। इस तरह के आयोजन के लिए कुंवर सिंह निषाद को आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं ने बताया कि हमारे मायके आने पर हम एक मंच पर हमारे बिछड़े हुए संगी साथियों से मेल मुलाकात हो जाता है। साथ ही हमारे मनोरंजन के लिए इस तरह विधायक के द्वारा आयोजन करवाना बहुत ही अच्छा प्रयास है। हम सब बहनों के लिए अपने मायके में हमारे छत्तीसगढ़ के प्रांरपरिक तिहार में हिस्सा लेकर हमारे संस्कृति के भुले बिसरें खेल खेलने का मौका के साथ मनोरंजन हो जाता है। कब सुबह से शाम हो जाता है पता नहीं चल पाता है। हम सभी विधायक जी के इस आयोजन के लिए सहृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

You cannot copy content of this page