DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सैनिक सम्मान समारोह आज देवरी में, घर के बाहर सजेंगे तिरंगे व रंगोली

बालोद/अर्जुन्दा– 08 फरवरी सोमवार यानी आज शाम को 5 बजे को ग्राम देवरी द विकासखंड गुंडरदेही जिला बालोद में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रत्येक घर रंगोली, प्रत्येक घर के बाहर तिरंगा से सजेगा।शाम को प्रत्येक घर दो दीपक जलाकर शहीदों को नमन किया जाएगा. सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर चल रहा है। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से देवरी द तक भूतपूर्व सैनिक कर्तव्य, निष्ठापूर्वक 17 साल पूर्ण कर घर लौट रहे हेमलाल साहू का स्वागत सत्कार में बाईक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई है। शाम 5.30 बजे तक बाजा गाजा के साथ गांव गली( देवरी द) भ्रमण किया जायेगा। साथ ही  पुष्प वर्षा के साथ शाम 5.30 से भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम होगा. आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद  होंगे. अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे करेंगे विशेष अतिथि के रूप में एएसपी दौलत राम पोर्ते, अर्जुन्दा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, ग्राम पंचायत देवरी द के प्रथम नागरिक नेम बाई अटलखाम सरपंच होंगे. इस दौरान ग्राम मड़ाई मेला का आयोजन भी है। रात्रि कालीन में रिकार्डिंग डांस का आयोजन किया गया है।

You cannot copy content of this page