DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश प्रसादम भोजनशाला की सेविका बहनों को मिला तीजा पर उपहार, बालोद के गोयल परिवार की बहू रवीना गौरव गोयल ने दिया स्वच्छता किट

बालोद । बालोद के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्ट व्यवसाई खेमचंद गोयल की पुत्रवधू रवीना गौरव गोयल ने एक अनुकरणीय पहल किया। उन्होंने मरार पारा बालोद में संचालित गणेश प्रसादम भोजन शाला में काम करने वाली सेविका बहनों को तीजा के उपलक्ष में खास उपहार भेंट किया है। गणेश प्रसादम भोजन शाला में पहुंचकर उन्होंने यहां की सेविका बहनों को स्वच्छता किट भेंट किया है। जिनका इस्तेमाल वे अपने घरों में कर सकेंगे। इस स्वच्छता किट में चार तरह के साफ-सफाई से संबंधित लिक्विड है। उपहार पाकर सेविका बहनों ने श्रीमती गोयल का आभार जताया है। इस पहल की नगर वासियों ने भी सराहना की। उपहार देते हुए श्रीमती गोयल ने सेविका बहनों को तीजा की बधाई के साथ सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page