DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामायण प्रतियोगिता में उद्घाटन अवसर पर पहुँचे नपाध्यक्ष, आयोजन को बताया लोगों को आस्था व भक्ति से जुड़ने का जरिया

बालोद। पाररास में आयोजित दो दिवसीय मानसगान (रामायण) प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार व रविवार को हुआ। आयोजन के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा पहुंचे। उसके साथ पार्षद सतीश यादव, रिच्छेद मोहन कलिहारी, दीप्ति विनोद शर्मा, चमेली साहू, लेखन साहिरो, सरोजनी डोमेन्द्र साहू, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव पहुँचे। जहां नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि इस तरह का आयोजन होना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आयोजन समिति की तारीफ करते हुए कहा कि पाररास में आयोजित मानस स्पर्धा की ख्याति इतनी है कि दूसरे राज्य से मंडली राम नाम का गुणगान करने पहुंचती है। नपाध्यक्ष ने कहा कि जीवन के भागदौड़ में आज लोगों के पास समय का आभाव है लेकिन ऐसे आयोजन जनमानस को भक्ति व आस्था से जोड़कर सराबोर कर देते हैं। निश्चित रूप से ऐसा आयोजन सभी स्थानों में होना चाहिए ताकि लोग भक्ति से जुड़ सके।

पलारी व मरकाम टोला की मंडली रही अव्वल

दो दिनों तक चलने वाले रामायण स्पर्धा में पुरुष वर्ग में ज्ञान के अंजोर मानस मंडली मरकामटोला खैरागढ़ अव्वल रही तो द्वितीय स्थान पर त्रिमूर्ति मानस मंडली बैहार, तृतीय स्थान पर स्वांत सुखाय मानस नेतामटोला अम्बागढ़ चौकी, चतुर्थ स्थान पर शिव शक्ति मानस परिवार भखारा व आदर्श मानस मंडली गोड़ेला को पांचवा स्थान मिला। वहीं श्रेष्ठ तबला वादन के लिए श्री राम भक्ति मानस मंडली तोरला अभनपुर, श्रेष्ठ गायन के लिए शिव अनुराग मानस मंडली पाहंदा धमतरी व श्रेष्ठ व्याख्यान के लिए कृष्ण मानस मंडली बावनलाख बेरला को पुरूष्कार मिला।

इसी तरह महिला वर्ग में श्री जनकनन्दिनी महिला मानस मंडली पलारी अव्वल रही तो द्वितीय स्थान पर मानस गंगा महिला मानस मंडली खमतराई रायपुर, तृतीय स्थान पर सुनीर बालिका मानस मंडली नहरखपरी बालोद, चतुर्थ जय करुणामयी महिला मानस मंडली उमरगांव व श्रद्धा के फूल महिला मानस मंडली हाड़ाडुला को पांचवा स्थान मिला। वहीं श्रेष्ठ अनुशासन के लिए शिव सुमन महिला मानस मंडली बिरेतरा आमा, श्रेष्ठ गायिका के लिए योगेश्वरी महिला मानस मंडली भखारा धमतरी व श्रेष्ठ व्याख्यान का पुरस्कार जय अम्बे महिला मानस मंडली नया टिकरापारा खैरागढ़ को मिला

You cannot copy content of this page