घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल करहीभदर अंतर्गत कन्नेवाड़ा, करहीभदर, निपानी, पीपरछेड़ी में हुए आयोजन



बालोद। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के 78 वे वर्ष के पूर्व हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल करहीभदर अंतर्गत कन्नेवाड़ा, करहीभदर, निपानी, पिपरछेड़ी में कार्यक्रम आयोजित हुए। सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा ऐसे ही नहीं कहा जाता, हम भारत के लोग खुशिया मनाने के लिये संस्कृति और पर्व के अवसर पर भारत की आज़ादी के पर्व जिसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय एकता को जन जन तक पहुँचाने के लिए पूरे भारत वर्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी भारतीय जानता पार्टी के करहीभदर मंडल द्वारा दिनांक 13 अगस्त को 12 बजे ग्राम कन्नेवाड़ा स्कूल के पास वीर शहीद प्रमोद कुमार सोरी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार के लोगो का सम्मान करते हुए स्कूल के बच्चों के साथ जिला के गणमान्य नागरिक एवम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला के उपाध्यक्ष एवम मंडल के प्रभारी कौशल साहू, जिला के महामंत्री राकेश यादव, जिला के मंत्री प्रेम साहू , दीपा साहू , मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष गणेश साहू, तिरंगा यात्रा के संयोजक और मंडल के महामंत्री मनीष गांधी, महामंत्री प्रदीप साहू, मंत्री डोमन देवांगन, प्रकाश सिन्हा, सदस्य सेतु राम शांडिल्य, भानुप्रताप साहू, उधो सिन्हा, कार्यालय प्रभारी थानसिंग साहू, सरपंच लता सिंन्हा , देवेंद्र पाल, दिलीप डहरिया, कृष्णा साहू, बीरबल, बूथ के अध्यक्ष दुगेश्वर साहू, विष्णु साहू, देवमान साहू, चंद्रहास साहू, श्रवण ठाकुर, संतोष गजेंद्र, प्रीति साहू, रेणुका साहू, कमलेश निषाद, दिनेश साहू, जागेश्वर साहू, पवन साहू, विजय साहू, बुद्धू राम साहू और हथौद, कन्नेवाड़ा और करहीभदर, निपानी और पीपरछेड़ी स्कूल के बच्चों द्वारा ये तिरंगा यात्रा कन्नेवाड़ा से करहीभदर एवं निपानी होते हुए पीपरछेड़ी स्कूल में समापन किया गया। इस अवसर पर तोमन साहू ने पूरे जिला के जनता से अपील किया कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा पूरे गर्व के साथ लगाए और इसे एक त्योहार के रूप में मनाये । इस अवसर पर करहीभदर के उपसरपंच धनंजय साहू ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर बाइक से इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

You cannot copy content of this page