DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन मंत्री श्री केदार कश्यप बालोद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोह

बालोद। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप द्वारा 15 अगस्त को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 09 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, गार्ड आफ आॅनर एवं राष्ट्रगान किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः10 बजे परेड का निरीक्षण, 09ः20 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के संदेश का वाचन, 09ः35 बजे हर्ष फायर, 09ः40 बजे गुब्बारा उड़ान, 09ः45 बजे मार्चपास्ट, 09ः50 बजे परेड एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान, 10 बजे विद्यालयीन बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः30 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

आयोजन का अंतिम अभ्यास हुआ

सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व स्वंतत्रता दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page