DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहंदीपाट में हुआ संस्कृत सप्ताह का समापन

बालोद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहंदीपाट में एक सप्ताह से चल रहे संस्कृत सप्ताह का समापन 12 अगस्त 2025 को रैली निकाल कर किया गया। संस्कृत विभाग द्वारा 6 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिदिन संस्कृत में विभिन्न गतिविधियां संपन्न कीं। इस आयोजन में छात्रों द्वारा संस्कृत श्लोक और उनका अर्थ, सूक्ति, समाचार वाचन, संस्कृत संभाषण, गीत, स्तुति, संस्कृत पहेलियाँ, संस्कृत के कवियों जैसे कालिदास आदि पर निबंध जैसे अनेकों प्रस्तुति दी गई एवं सूचनात्मक विचार, प्रश्नोत्तरी सभी संस्कृत में आयोजित की गईं। संस्कृत भाषा कार्यक्रम के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए छात्रों के लिए प्रहेलिका भी बीच-बीच में पूछी गई। समापन समारोह में प्राचार्या श्रीमती अर्चना चौरे एवं शाला इंचार्ज श्रीमती अर्मिंदर कौर ने कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत वाग्देवी सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। प्राचार्या श्रीमति अर्चना चौरे ने अपने उद्बोधन में संस्कृत को सरल, मधुर, सुस्पष्ट, वैज्ञानिक और सार्वभौमिक भाषा बताते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण मानवजाति की भाषा है। संस्कृत व्याख्याता पंडित पीयूष पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत में बात करना अत्यंत सरल है, संस्कृत में करोड़ों शब्द हैं, अतः यह सभी भाषाओं की जननी है। कार्यक्रम के अंत में पंडित पीयूष पाण्डेय ने प्राचार्या, शाला इंचार्ज, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों को उनके सहयोग और उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। संस्कृत कार्यक्रम का संचालन ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं वंशिका, जिज्ञाशा एवं संस्कृत व्याख्याता पीयूष पाण्डेय ने संस्कृत में किया।

You cannot copy content of this page