DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिखलाकसा से चोरी हुई बुलेट दैहान के जंगल में दलदल के बीच मिला

सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहन को बरामद करने में बालोद पुलिस को मिल रही लगातार सफलता

देखिए घटना की वीडियो

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग के द्वारा बनाये गये सशक्त एप से चोरी हुये बाईक का किया जा रहा है लगातार पता तलाश, लावारिस चोरी बाईक मिलने लगी है सशक्त एप के माध्यम से

बालोद। पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा चोरी की गाडियों , लावारिस गाड़ियों का पता लगाने हेतु सशक्त एप लांच किया गया है। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्राअंतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 12 अगस्त को वाहनों के चेकिंग के दौरान दैहान जंगल के पास पानी भरे गड्ढे (दलदल) में एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना मिली। जिसे बड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर उसके नंबर को सशक्त ऐप से चेक किया गया। बुलेट CG 24 T 4919 का वाहन स्वामी शैलेंद्र कुमार साहू उम्र 43 वर्ष ,वार्ड क्रमांक 11 चिखलाकसा ,थाना राजहरा का होना पाया गया। उक्त मोटर सायकल के चोरी होने के संबंध में थाना राजहरा में दिनांक 10 अगस्त को अपराध पंजीबध्द होना पाया गया। मोटरसाइकिल को थाने में सुरक्षित रख संबंधित थाने को सूचित किया गया है।

You cannot copy content of this page