DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डोंगीतराई मिडिल स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला डोंगीतराई में बच्चों के बीच रक्षाबंधन मनाया गया । इस दौरान स्कूल की सभी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। तो वहीं छात्रों द्वारा अपनी राखी बांधने वाली बहनों को उपहार स्वरूप गिफ्ट में पेन, पेंसिल आदि दिए गए और अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया ।छात्राओं ने थाल आरती सजाकर राखी बांधी। इस दौरान प्रधान पाठक वाई आर धनकर, टी आर देशलहरे, अशोक साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, तामेश्वर प्रसाद कौशल आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page