DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा में हुआ प्रथम पालक शिक्षक बैठक

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा में विगत दिनों प्रथम पालक शिक्षक बैठक हुआ। पालक शिक्षक बैठक में पालको से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जैसे घर का वातावरण,
छात्र दिनचर्या, बच्चें ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक,
बच्चों की अकादमी प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, बस्ता रहित शनिवार,विद्यार्थियों के आयु कक्षा अनुरूप, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी,जाति आय निवास प्रमाण पत्र,न्योता भोजन,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, पाक्सो एक्ट 2012 का व्यापक प्रचार प्रसार करना,विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा इत्यादि विषय पर चर्चा की गई।

शाला प्रबंधन विकास समिति द्वारा नेवता भोजन करवाया गया तथा इको क्लब में एक पेड़ मां के नाम अतिथियों द्वारा लगाएा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती उमा ठाकुर ,अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष श्री लोकेश साहू


विशेष अतिथि श्री मंगल मांडवी,सरपंच ग्राम पंचायत जगतरा, शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर, कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ,स्टाफ के समस्त शिक्षक गण श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती पद्मिनी साहू, श्रीमती अन्नपूर्णा मांडवी, शाला प्रबंधन विकास समिति के समस्त पालक गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page