बालोद – इलाके में फिर ठंड बढ़ने वाली है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है । वरना मौसमी बीमारी सेहत पर भारी पड़ सकती है। अभी इलाके के न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच बना है। एक दो दिन तक तापमान न्यूनतम 9 से 8 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले 48 घंटे में छग में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान फिर बढ़ेगा । इससे छग के कई इलाके में असर रहेगा। बालोद में बदलने वाले मौसम का असर पहले से दिख रहा है। रोज सुबह कोहरा रहता है। जो 7 बजे के बाद ही छटता है। इससे लोगों को परेशानी भी हो रही है। तो वहीं कोहरे के कारण सड़क हादसे का भी डर बना रहता है। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के चरम उत्तर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में रविवार से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जो अगले 48 घंटे तक संभावित है। इसी तरह अधिकतम तापमान में गिरावट 1-2 डिग्री सेल्सियस तक सम्भावित है। प्रदेश में रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
सावधान- फिर बढ़ेगी इलाके में ठंड, मौसम विभाग ने दी है चेतावनी











